Total Count

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभागों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश|

 

43445_1751972583

प्रकाशित तिथि : जुलाई 8, 2025


अल्मोड़ा, 8 जुलाई 2025 , सूचना विभाग । 
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में की गई विभिन्न विभागीय घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, मत्स्य, संस्कृति, पेयजल, लोक निर्माण, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री से जुड़ी घोषणाओं के साथसाथ आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सुविधाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और पेयजल योजनाओं की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएँ जन अपेक्षाओं से जुड़ी हैं और इनकी पूर्ति सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि घोषणाओं की प्रगति केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि उसकी वास्तविकता स्थल निरीक्षण और प्रत्यक्ष प्रभाव में दिखाई देनी चाहिए। विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे प्रतिदिन की प्रगति की निगरानी करें और यदि किसी योजना में कोई अड़चन है, तो उसका स्पष्ट विवरण जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक निर्णय लिये जा सकें। बैठक में सीडीओ रामजीशरण शर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रेनू भंडारी, पेयजल निगम, मत्स्य विभाग, संस्कृति विभाग, चिकित्सा विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला सूचना अधिकारी



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.