Total Count

चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

 

42495_1748867424

चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं।

प्रकाशित तिथि : जुलाई 18, 2025

 

चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। इस दौरान वन विभाग द्वारा सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत भी किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 300 से अधिक देशी .विदेशी फूल खिलते हैं इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं। गौरतलब है कि यह भारतीय राष्ट्रीय उद्यान हैएयह उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद में स्थित है और यह स्थानिक अल्पाइन फूलों के मैदानों और वनस्पतियों की विविधता के लिए जाना जाता है। यह समृद्ध विविधता वाला क्षेत्र दुर्लभ और लुप्तप्राय जानवरोंए पक्षियों का घर भी है।समुद्र तल से लगभग 3658 मीटर की ऊंचाई पर है ए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल हैंए नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान रिजर्व यूनेस्को के विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.